World Food Day
मन में बहुत सी बाते उभर कर आती हैं। आज वर्ल्ड फूड डे है। और इस पर जब भोजन की बात याद आती है। तो कहीं ना कहीं उन लोगो की तरफ ध्यान चला जाता है जो कि आज भी एक वक़्त की रोजी के लिए इधर उधर भटकते रहते हैं। अगर हम आंकड़ों की बात करें तो पूरे विश्व भर में लगभग 85 करोड़ लोग आज भी भुखमरी का शिकार होते हैं। और भारत की बात करें तो 20 करोड़ लोग भारत में भुखमरी के शिकार है जो कि भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। हम देखते हैं कि शादियों में पार्टियों में घरों में जो खाना हम बर्बाद करते हैं। उनसे हम कितने लोगो का पेट भर सकते हैं। हमारे देश में हर साल लगभग 89हजार करोड़ का खाना बर्बाद कर देते हैं। और इसलिए भारत की स्थिति ग्लोबल हंगर इंडेक्स में 103 नो पर है और पाकिस्तान 106 नो पर लेकिन सोचने वाली बात ये है कि हमारी स्थिति तो बांग्लादेश और नेपाल से भी खराब है। इस आंकड़े को देखते हुए सरकार के सारे दावे खोखले नजर आते हैं। ये बहुत ही गंभीर परिस्थिति है हमारे देश के लिए लेकिन जब तक देश का हर नागरिक सरकार का समर्थन नहीं करेगा तब तक सुधार होना मुश्किल है। इसलिए दोस्तो खाना कम बर्बाद करें और अगर हम पार्टी में जाते हैं तो विशेष रूप का ध्यान रखें। दूसरो को भी समझाएं आज इस आंकड़े को देख कर लगता है कि जिस भारत की कल्पना हम कर रहे हैं इस प्रकार से नहीं हो सकती है। और क्या आज वर्ल्ड फूड डे मनाने की हमारे देश में जरूरत है? इसलिए दोस्तो आपसे विनम्र निवेदन है कि खाना की बचत करें बर्बाद ना करे और दूसरो को भी यह बात बताएं। धन्यवाद।
#Worldfoodday #16/10/2018
Comments
Post a Comment